Monday, May 30, 2011

इंदौर: महंगाई और भ्रष्टाचार की शादी

इंदौर । देश में बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार का विरोध करने के लिए बीजेपी के उत्सव प्रकोष्ठ ने इंदौर में एक अनोखा तरीका अपनाया। यहां महंगाई और भ्रष्टाचार की शादी कराई गई।

बीजेपी के उत्सव प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित इस अनोखे विरोध प्रदर्शन में महंगाई को दुल्हन बनाया गया और भ्रष्टाचार को दूल्हा। बाराती बने थे किन्नर। भ्रष्टाचार दूल्हे की धूमधाम से बारात निकाली गई और बाद में दूल्हे और दुल्हन ने एक दूसरे को जयमाला पहना कर साथ-साथ जीवन बिताने का संकल्प लिया।

प्रकोष्ठ के एक अधिकारी कमल आहूजा ने कहा कि यह प्रतीकात्मक शादी थी। इस विरोध प्रदर्शन के जरिए यह बताने की कोशिश की गई है कि महंगाई और भ्रष्टाचार का आपस में गठबंधन है। केंद्र सरकार की नीतियों के कारण ही महंगाई व भ्रष्टाचार बढ़ रहा है।

No comments:

Post a Comment