Thursday, June 2, 2011

इंदौर: चेकअप के दौरान डॉक्टर पर अश्लील हरकत करने का आरोप


इंदौर. सपना संगीता स्थित एक क्लिनिक पर डॉक्टर ने चेकअप के दौरान युवती के साथ अश्लील हरकत कर डाली। युवती ने शोर मचाया तो उसके पिता और डॉक्टर के बीच हाथापाई हो गई। सूचना मिलते ही जूनी इंदौर पुलिस पहुंची और डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। उधर, डॉक्टर ने आरोपों को झूठा बताया है।

पुलिस के अनुसार सपना-संगीता रोड पर डॉ.राजेश अग्रवाल का क्लिनिक है। गुरुवार शाम चंदननगर निवासी मो. सलीम अपनी बेटी को लेकर डॉक्टर के पास गए थे। उसे थायराइड की शिकायत है। डॉ. अग्रवाल चेकअप के दौरान युवती के साथ अश्लील हरकत करने लगे। जब उसने विरोध किया तब भी डॉक्टर नहीं माना। शोर मचाने पर उसके पिता और डॉक्टर के बीच हाथापाई हो गई।

सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। युवती की शिकायत पर पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

उधर,डॉक्टर अग्रवाल ने आरोपों को झूठा बताया है। उनका आरोप है युवती ही चेकअप के दौरान हरकत करने लगी थी।

महिला को छेड़ने का आरोप

प्रजापतनगर में एक वेटरनरी डॉक्टर पर महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए बुधवार को चंदननगर थाने में केस दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार प्रजापतनगर के रामकेश यादव वेटरनरी डॉक्टर है। उनके यहां किराएदार महिला ने शिकायत की है कि डॉक्टर ने छेड़छाड़ की है,जबकि रामकेश ने पुलिस को बताया मकान खाली करने का कहा तो झूठा आरोप लगा दिया।
source: Bhaskar.com

No comments:

Post a Comment