Thursday, June 2, 2011

इंदौर: चेकअप के दौरान डॉक्टर पर अश्लील हरकत करने का आरोप


इंदौर. सपना संगीता स्थित एक क्लिनिक पर डॉक्टर ने चेकअप के दौरान युवती के साथ अश्लील हरकत कर डाली। युवती ने शोर मचाया तो उसके पिता और डॉक्टर के बीच हाथापाई हो गई। सूचना मिलते ही जूनी इंदौर पुलिस पहुंची और डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। उधर, डॉक्टर ने आरोपों को झूठा बताया है।

Monday, May 30, 2011

इंदौर: महंगाई और भ्रष्टाचार की शादी

इंदौर । देश में बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार का विरोध करने के लिए बीजेपी के उत्सव प्रकोष्ठ ने इंदौर में एक अनोखा तरीका अपनाया। यहां महंगाई और भ्रष्टाचार की शादी कराई गई।

Saturday, May 28, 2011

बालाघाट: आदिवासी लड़कियों को दिल्ली में बेचते थे

बालाघाट । बालाघाट पुलिस ने आदिवासी लड़कियों को बहला-फुसलाकर दिल्ली में बेचने और उनका यौन शोषण करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक महिला सहित गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

भोपाल: हाईस्कूल परिणाम: बालाघाट की आरुषि प्रदेश में अव्वल

भोपाल माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने शनिवार शाम को हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इस परीक्षा में ८ लाख ८५ हजार ८८३ विद्यार्थी शामिल हुए थे।

Friday, May 27, 2011

नागदा> लियो क्लब के चुनाव: आशीष अध्यक्ष, मनिंदर सचिव

नागदा: लियो क्लब नागदा डिस्ट्रिक्ट के वर्ष 2011 -12 लिये आशीष जैन को जिला अध्यक्ष व सचिव पद पर मनिंदर सलूजा का चयन सर्व सम्मति से किया गया.