भोपाल. मुंबई से लखनऊ जा रही उद्योनगरी एक्सप्रेस आज तड़के मध्य प्रदेश में विदिशा जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ट्रेन के सात डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। हादसा सुबह साढ़े छह बजे की बताई जा रही है।
सेंट्रल रेलवे के पीआरओ ने घटना की पुष्टि की है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
इससे पहले, भिंड से कोटा जा रही पैसेंजर ट्रेन हादसे का शिकार होने से बच गई।
गुना स्टेशन पर चार्ज लेने वाले चालक ने जब इंजन को देखा तो उसने पाया कि इंजन का ढांचा जिस ट्राली पर रखा रहता है उसमें एक गहरी दरार है। तुरंत अधिकारियों को सूचित किया गया और इंजन बदल कर सुबह 10 बजे ट्रेन को रवाना किया गया। इस संबंध में पीआरओ केके दुबे से जब बात की गई तो उन्होंने यह कहते हुए फोन काट दिया कि यह ट्रेन हमारे मंडल की नहीं है इसलिए हम कुछ नहीं बोलेंगे।
हालांकि भोपाल डीआरएम घनश्याम सिंह ने यह स्वीकार किया है उन्हें घटना के बारे में कंट्रोल रूम से जानकारी मिली है।
Sources: Bhaskar.com

No comments:
Post a Comment