Thursday, March 31, 2011

भोपाल: मध्यप्रदेश के 10 आईपीएस अधिकारी जांच के घेरे में


भोपाल । मध्य प्रदेश में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 10 अधिकारी अपने ओहदे के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते जांच के घेरे में हैं।

विधायक सुखदेव पांसे के सवाल पर राज्य के गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता ने विधानसभा में बताया कि प्रदेश के कुल 18 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जांच चल रही है। इनमें 10 आईपीएस, राज्य पुलिस सेवा के चार और चार अराजपत्रित अधिकारी शामिल हैं। इन अधिकारियों पर पद के दुरुपयोग, भ्रष्टाचार व अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त रहने का आरोप है।

गुप्ता के अनुसार आईपीएस अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा, डॉक्टर राजेंद प्रसाद, मयंक जैन, रतन लाल, दिलीप आर्य, मंगल सिंह रघुवंशी, आर. पी. बिसोने, सी. एस. मालवीय, आर. के. मिश्रा और राम सिंह के खिलाफ जांच चल रही है। जैन के खिलाफ तीन शिकायतें हैं।

No comments:

Post a Comment