Thursday, February 24, 2011

भोपाल: मप्र बजट: बीयर पर टैक्स बढ़ा,फसल बीमा के लिए 60 करोड़

भोपाल. मध्यप्रदेश के वित्तमंत्री राघवजी विधानसभा में साल 2011 12 का बजट पेश करते हुए बीयर पर टैक्स में बढ़ोत्तरी की घोषणा की है वहीं सिनेमाघरों में 30 रूपए तक के टिकट पर मनोरंजन टैक्स में छूट का ऐलान किया है। वित्तमंत्री राघव जी ने 65843 करोड़ का बजट पेश किया है जिसमें 200 करोड़ का टैक्स कर लगाए जाने की घोषणा की है। वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट पर विपक्ष ने विरोध स्वरूप हंगामा भी किया जिसके बाद विधानसभा को शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

बजट की कुछ खास महत्वपूर्ण बातें

१. प्रतिव्यक्ति आय में बढ़ोत्तरी हुई है, प्रदेश में प्रतिव्यक्ति आय बढ़कर 27 हजार 200 हुई

२. संविदा शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोत्तरी की गई

३. बीयर पर टैक्स बढ़ाने की घोषणा

४. 200 करोड़ के नए टैक्स लगा

५. राज्य में फसल बीमा के लिए 60 करोड़ की राशि

६. गेंहू पर किसानों को 100 रूपए बोनस देने की घोषणा

७. मछु़आरों को मिलेगा क्रेडिट कार्ड

८. साइकिल योजना के लिए 125 करोड़

९. जलवायु पर्वितन शोध संस्थान बनेगा

१0.शिक्षा के लिए 10 हजार 43 करोड़ का प्रावधान किया गया है
   1. स्कूलों के लिए 18 करोड़

   2.  संविदा शिक्षकों के मानदेय में 1000 की बढ़ोत्तरी

   3. इंदौर में बनेगा होटल प्रबंधन संस्थान
   4. आईटीआई के लिए 47 करोड़ का प्रावधान
  5.  जबलपुर में बनेगी चिकित्सा विश्वविद्यालय

11. खेलों के लिए 101 करोड़ का प्रावधान

12. स्वास्थ्य सेवा के लिए 2639 करोड़ का प्रावधान

13 मिड डे मील के लिए

14. पंचायत विकास के लिए1680 करोड़ का प्रावधान
15. लाडली लक्ष्मी योजना के लिए 439 करोड़

16. कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए पांच करोड़

17. बजट की आधा राशि गरीबों पर खर्च करेगी सरकार

18. कानून व्यवस्था के लिए  2742 करोड़ का प्रावधान किया गया है। पुलिस प्रशिक्षण के लिए 45 करोड़ देने  का प्रावधान।

19. उद्योगों के लिए सरकार अनुदान देगी, 59 फीसदी की बढ़ोत्तरी

20. मछली पालन के लिए 17 करोड़

२१. अन्नपूर्णा योजना के लिए 290 करोड़ का प्रावधान

२२. देसी नस्ल की गायों के पालकों को पुरस्कृ त किया जाएगा

23. पंचायत विकास के लिए 1680 करोड़ का प्रावधान

२४.  स्टांप ड्यूटी सस्ती हुई 7.5 की जगह 5.5 फीसद शुल्क लगेगा, मुखतारनामा महंगा हुआ

२५. पॉवर ऑफ अटॉनी  की दर बढ़ी, 100 रूपए की जगह देने होंगे 1000 रूपए देने होंगे

२६. कृषि के लिए 5075 करोड़

२७. हथियारों का लाइसेंस लेना हुआ महंगा

Web links>> http://www.mpinfo.org/mpinfonew/hindi/budget/budg/11-12/Budget_Prastav_2011_12.pdf

No comments:

Post a Comment