Thursday, January 20, 2011

भोपाल: पीडब्ल्युडी के ईई अशोक कुमार जैन निलंबित


भोपाल: राज्य शासन ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री अशोक कुमार जैन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
इस आशय के आदेश आज जारी कर दिये गये। निलंबन अवधि में उक्त कार्यपालन यंत्री का मुख्यालय प्रमुख अभियंता कार्यालय, लोक निर्माण विभाग, भोपाल रहेगा।
उल्लेखनीय है कि अशोक कुमार जैन के विरुद्ध विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त संगठन मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत 18 जनवरी को अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। राज्य शासन द्वारा अशोक कुमार जैन को मध्यप्रदेश सिविल सेवाएं नियम के अधीन तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

No comments:

Post a Comment