Friday, January 21, 2011

भोपाल : वन अधिकारियों के तबादले


भोपाल : राज्य शासन ने राज्य वन सेवा के आठ अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए तबादला आदेश जारी किये हैं। तद्नुसार एस.यू. खान को सारणी से सहायक वन संरक्षक कान्हा टायगर रिजर्व मण्डला में पदस्थ किया गया है।

इसी तरह आर.के. मिश्रा को उप वन मण्डल अधिकारी खण्डवा, कुलदीप सिंह को ग्वालियर से उप वन मण्डल अधिकारी जबलपुर, एस.सी. मिश्रा को राज्य लघु वनोपज संघ से सहायक वन संरक्षक पन्ना राष्ट्रीय उद्यान पन्ना, राजेन्द्र कुमार उपाध्याय को बैतूल से उप वन मण्डल अधिकारी पाटी (बड़वानी), श्री एन.एल. अहिरवार को सिवनी से सहायक वन संरक्षक अनुसंधान एवं विस्तार वृत्त खण्डवा, आर.के. शुक्ला को उकवा बालाघाट से संलग्न अधिकारी जबलपुर और आर.के.एस. चौहान को सीहोर से उप वन मण्डल अधिकारी रायसेन के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

No comments:

Post a Comment