Wednesday, February 23, 2011

भोपाल: सीएम सहित मंत्रियों की हवाई यात्राओं पर 8.88 करोड़ खर्च

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य विधानसभा में बुधवार को दो कांग्रेस विधायकों चौधरी राकेश सिंह और पुरूषोत्तम दांगी के लिखित प्रश्नों के अलग-अलग जवाबों में कहा,उनकी हवाई यात्राओं सात करोड़ रूपए से अधिक खर्च हुए हैं। चौधरी राकेश सिंह ने प्रश्न किया था कि मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल में निजी व शासकीय विमानों से अब तक कितनी हवाई यात्राएं की और उसका खर्च कितना आया? इसके जवाब में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उनकी यात्राओं पर कुल 7 करोड़ 75 लाख 49 हजार 500 रूपए खर्च हुआ। उन्होंने निजी हवाई यात्राओं के व्यय ब्यौरे में विमान यात्रा पर 2 करोड़ 28 लाख 49 हजार 153 रूपए तथा हेलीकाप्टर से यात्रा पर 5 करोड़ 62 लाख 87 हजार 346 रूपए खर्च होना बताया।

इस तरह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कुल शासकीय व निजी विमानों के खर्च ब्यौरे में निजी विमानों व हेलीकाप्टर का खर्च ही कुल खर्च से ज्यादा (7 करोड़ 91 लाख 36 हजार 499 रूपए ) हो गया।

विधायक पुरूषोत्तम दांगी ने अप्रैल 2009 से आज तक अर्थात दो वर्ष की हवाई यात्रा खर्च का ब्यौरा मांगा था। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उनकी हवाई यात्राओं पर 7 करोड़ 61 लाख 10 हजार 635 रूपए खर्च हुआ।

उन्होंने बताया कि शासकीय विमान बी 200 से 1 करोड़ 77 लाख 84 हजार 250 रूपए तथा हेलीकाप्टर बी टी एनपीएस 430 से 46 लाख 20 हजार कुल 2 करोड़ 24 लाख 4 हजार 250 रूपए की हवाई यात्रा की वहीं निजी विमान से 65 लाख 864 रूपए तथा हेलीकाप्टर से 4 करोड़ 79 लाख 77 हजार 510 रूपए की हवाई यात्रा की है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधायक पुरूषोत्तम दांगी के प्रश्न पर यह भी बताया कि राज्य के दो दर्जन मंत्रियों की हवाई यात्राओं पर 1 करोड़ 13 लाख 9 हजार 257 रुपए खर्च हुए है।

इन हवाई यात्राओं में कन्हैयालाल अग्रवाल ने 22 लाख 28 हजार 757 रुपए की हवाई यात्रा की, जबकि कैलाश विजयवर्गीय दूसरे नंबर पर रहे, जिन्होंने 15 लाख 27 हजार 750 रुपए की यात्रा की।

अन्य मंत्रियों में लक्ष्मीकांत शर्मा ने 8 लाख 91 हजार 300 रु., बाबूलाल गौर ने 6 लाख 62 हजार रुपये, डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने 8 लाख 40 हजार 750 रुपये, अजय विoAोई ने 7 लाख 7 हजार रु., विजय शाह ने 5 लाख 500 रु., तुकोजीराव पवार ने 4 लाख 73 हजार रु.,गौरीशंकर बिसेन ने 4 लाख 70 हजार 250 रुपए, उमाशंकर गुप्ता ने 4 लाख 37 हजार 250 रुपये, अर्चना चिटनीस ने 3 लाख 31 हजार रु. ,बृजेन्द्र प्रतापसिंह ने 2 लाख 53 हजार 500 रुपय, अनूप मिश्रा ने 2 लाख 33 हजार,750 रु. पारस जैन ने 2 लाख 33 हजार 750 रु., राजेन्द्र शुक्ल ने 2 लाख 17 हजार 750 रु., नानाभाऊ माहोड़े ने 1 लाख 76 हजार रु., नारायण सिंह कुशवाह ने 1 लाख 43000 रु., जयसिंह, मरावी ने 1 लाख 34 हजार 750 रु., जयंत मलैया ने 55 हजार रु., महेन्द्र सिंह हार्डियां ने 44 हजार रु. तथा डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने 33 हजार रुपये खर्च किए।

No comments:

Post a Comment