Monday, January 17, 2011

भोपाल: अब अविनाश शर्मा होंगे बुरहानपुर के नये एसपी- पुलिस अधिकारीयों के तबादले

भोपाल. भारतीय पुलिस सेवा के आठ और राज्य पुलिस सेवा के 13 अफसरों के तबादले किए गए हैं। लंबे समय से लोकायुक्त विशेष पुलिस स्थापना में पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक जीपी सिंह को सागर रेंज में आईजी पदस्थ किया गया है।

आईजी सामुदायिक पुलिसिंग एवं पुलिस सुधार अशोक अवस्थी को लोकायुक्त विशेष पुलिस स्थापना में आईजी बनाया गया है। सागर रैंज आईजी अन्वेष मंगलम को पुलिस मुख्यालय में आईजी अजाक पदस्थ किया गया है।
डीआईजी होमगार्ड जबलपुर एलएल अहिरवार को छिंदवाड़ा रेंज,बुरहानपुर एसपी एमके कटकवा को कमांडेंट 17 वीं बटालियन भिंड,एसपी रेलव इंदौर आरएस साकेत को कमांडेंट 10 वीं बटालियन सागर, इंदौर रेंज आईजी कार्यालय में पदस्थ एआईजी निरंजन बी.वायंगणकर को एसपी रेल इंदौर,एआईजी पुलिस मुख्यालय नवल सिंह रघुवंशी को कमांडेंट 18 वीं बटालियन शिवपुरी, सिवनी एसपी रमन सिंह सिकरवार को एसपी रतलाम, एसपी लोकायुक्त उज्जैन अविनाश शर्मा को एसपी बुरहानपुर और एसपी पीटीएस पचमढ़ी अखिलेश कुमार झा को सेनानी आरएपीटीसी इंदौर पदस्थ किया गया है।

डिप्टी कमांडेंट प्रथम वाहिनी इंदौर एपी सिंह को कमांडेंट 34 वीं बटालियन इंदौर,एसपी ईओडब्ल्यु जबलपुर पुरूषोत्तम शर्मा को एसपी रेल जबलपुर,एसपी अजाक इंदौर आईपी अरजरिया को एसपी रेल भोपाल, एडिशनल एसपी सतना राकेश कुमार जैन को एसपी सिवनी,एआईजी अजाक पुलिस मुख्यालय प्रेमबाबू शर्मा को एडिशनल एसपी सागर,डिप्टी कमांडेंट 13 वीं बटालियन ग्वालियर अनिल सिंह कुशवाह को एसपी विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त संगठन और धर्मेद्र सिंह भदौरिया एडिशनल एसपी राजगढ़ को एसपी विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त संगठन पदसि किया गया है।

इसके अलावा ओमती जबलपुर में पदस्थ सीएसपी संजय साहू का रतलाम किया गया तबादला निरसत किया गया है। रतलाम से ओमती जबलपुर भेजे गए महेंद्र तारणोकर को अब पुलिस मुख्यालय में डीएसपी पदस्थ किया गया है। गौरतलब है कि पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने तारेणकर को रतलाम से हटाने के लिए धरना दिया था।

No comments:

Post a Comment