Friday, March 18, 2011

नरसिंहपुर: राजसात होगी भ्रष्टाचारियों की संपत्ति:मुख्यमंत्री

नरसिंहपुर. मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आय से अधिक सम्पत्ति रखने के मामलों की सुनवाई के लिए विशेष न्यायालय की स्थापना की जाएगी, ताकि ऐसे मामले उसी न्यायालय में सुनवाई के लिए रखे जा सकें।
नरसिंहपुर जिले के तहसील मुख्यालय करेली में आयोजित जिला स्तरीय अंत्योदय मेले में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए श्री चौहान ने कहा कि भ्रष्टाचार करने वाले जितने लोक सेवक हैं, उनके पास आय से अधिक सम्पत्ति न्यायालय में प्रमाणित होने पर उसे राजसात कर लिया जाएगा। इसमें मिलने वाले नकद पैसे को शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर व्यय किया जाएगा।

विशेष न्यायालय के सम्बंध में श्री चौहान ने कहा कि अगले विधानसभा सत्र में इसके लिए विधेयक लाएंगे। गरीबों की समस्याओं का जिक्र करते हुए श्री चौहान ने कहा कि मप्र का जितना बजट है, उसका आधा गरीबों पर खर्च किया जाएगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई में पैसे को बाधा नहीं बनने देंगे।

बिना किसी भेदभाव के गरीब छात्रों को छात्रवृत्ति देने की योजना सरकार ने बनाई है,इसमें पहली कक्षा से ही विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति देने का प्रावधान है,छोटी कक्षाओं में मिलने वाली छात्रवृत्ति बड़ी कक्षाओं में बढ़ जाए.

No comments:

Post a Comment