Wednesday, February 9, 2011

इंदौर: मप्र में कोई भी मंत्नी भ्रष्ट नहीं : प्रभात झा

इंदौर. भारतीय जनता पार्टी भाजपा की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष प्रभात झा ने बुधवार को कहा कि राज्य का कोई भी मंत्नी दागी नहीं है और किसी भी मंत्नी को लोकायुक्त या अन्य किसी जांच एजेंसी ने दोषी नहीं ठहराया है। किसी मामले की जांच होना एक प्रक्रिया है और किसी को दोषी ठहराना अलग बात है।श्री झा ने बातचीत में कहा कि केवल आरोप लगाने से कोई मंत्नी दागदार नहीं हो जाता है। जहां तक लोकायुक्त जांच का सवाल है वह तो किसी के भी खिलाफ हो सकती है।अगर किसी मंत्नी के खिलाफ जांच पूरी होने और उसमें उसके दोषी पाए जाने के बाद भी उस पर कार्रवाई नहीं हो, तो फिर उंगली उठायी जा सकती है। राज्य के कुक्षी और सोनकच्छ में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा उपचुनाव में उन्होंने पार्टी के विजयी होने का दावा करते हुए कहा पार्टी को कभी भी जनता ने नहीं हराया। जब कभी भी हमारी पराजय हुयी है,वह हमारी कमजोरी के कारण ही हुयी है। उन्होंने कहा कि इस बार इन दोनों उपचुनावों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तो दिखायी ही नहीं दे रहे हैं।

श्री झा ने पार्टी में उम्मीदवारों को लेकर कथित असंतोष को दरकिनार करते हुए कहा कि पूरी पार्टी और कार्यकर्ता एकसाथ होकर चुनाव लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी में सभी लोग मिलजुल कर काम कर रहे हैं। खेल मंत्नी तुकोजीराव पवार की सोनकच्छ में प्रचार के दौरान अनुपस्थिति के विषय में उन्होंने कहा कि वे नाराज नहीं हैं,बल्कि स्वास्थ्य कारणों से प्रचार में नहीं आ रहे हैं।

राज्य में किसानों की समस्याओं से जुड़े सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति चिंतित है और किसानों के हित में जितने कदम मौजूदा सरकार ने उठाए हैं,उतना पहले कभी नहीं उठाये गये। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की चिंता करने वाले मुख्यमंत्नी शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण ही भोपाल में 13 फरवरी को उपवास रखते हुए धरना देने का निर्णय लिया है।

No comments:

Post a Comment