Wednesday, February 9, 2011

भोपाल: शिक्षक करता था अप्राकृतिक कृत्य

बैरसिया. नगर में एक शिक्षक द्वारा स्कूल के छात्रों से दुष्कृत्य करने का मामला सामने आया है। अभिभावक की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।
इसकी भनक लगते ही शिक्षक फरार हो गया है। जानकारी के मुताबिक ग्राम कडय्या खो की प्राथमिक शाला का एक शिक्षक विनोद पाटील लंबे समय से कक्षा तीन व चार के मासूम चार छात्रों से अप्राकृतिक कृत्य कर रहा था।

साथ ही इसकी जानकारी परिजनों को न देने के लिए उन्हें परीक्षा में फेल करने की धमकी भी देता था। पुलिस ने धारा ३७७ के तहत अपराध पंजीबद्ध कर शिक्षक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि फरियादी अभिभावक हजारी लाल के पुत्र अंकित (बदला हुआ नाम) के मुताबिक शिक्षक रोज उसे व अन्य तीन छात्रों को स्कूल खत्म होने के बाद रोककर अप्राकृतिक कृत्य करता था। इस बारे में जब उसने अपने पिता को बताया तो उन्होंने थाने आकर शिक्षक के खिलाफ शिकायत की।

No comments:

Post a Comment