Monday, February 7, 2011

भोपाल: बर्खास्त आईएएस अधिकारी अब नहीं करेंगे आत्मदाह

भोपाल ।। बर्खास्त आईएएस अधिकारी (1993 बैच) रमेश थेटे ने कहा है कि उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यालय के सामने आत्मदाह करने के अपने फैसले को फिलाहल टाल दिया है।

थेटे ने फोन पर हुई बातचीत में कहा कि उनको दिल्ली और भोपाल से ठोस आश्वासन मिले हैं कि उनकी बहाली की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उस पर काम चल रहा है।

 कथित रूप से रिश्वत लेने के एक मामले में उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था, लेकिन बाद में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय ने उन्हें इस आरोप से बरी कर दिया था। थेटे ने कुछ दिनों पहले यह कहा था कि अगर उनकी बहाली नहीं हुई तो वह प्रधानमंत्री के कार्यालय के सामने आत्मदाह कर लेंगे।

No comments:

Post a Comment