Wednesday, February 9, 2011

देवास: किसान की मौत, सीएम ने निरस्त की सभा

देवास। सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुलाला में बुधवार को किसान विक्रम पिता माधवसिंह (54) यादव की संदिग्ध अवस्था में मौत का समाचार मिलने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस ग्राम में चुनावी सभा निरस्त कर दी। मुख्यमंत्री ने मोबाइल पर किसान को श्रद्धांजलि दी। किसान के छोटे भाई प्रेमसिंह ने सोनकच्छ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बताया कि 7 फरवरी को विक्रमसिंह भोजन के बाद शाम करीब 6-7 बजे बुधासा रोड स्थित खेत पर गए थे, लेकिन अगले दिन तक नहीं लौटे। सभी जगह तलाशा, लेकिन नहीं मिले। बुधवार को उनकी लाश खेत पर बने रास्ते से कुछ दूर मिली। प्रेमसिंह के मुताबिक, विक्रमसिंह के पास तीन बीघा जमीन थी। खेती के लिए करीब डेढ़-दो लाख का कर्ज लिया था। तेज ठंड में आलू और गेहूं की फसल खराब हो गई थी।

सांसद सज्जन वर्मा ने तीन दिन में दो किसानों की मौत के बाद मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मृतक के परिवार को पांच-पांच लाख रूपए देने की मांग की है। वर्मा ने मुख्यमंत्री को चेतावनी दी है कि मांग नहीं मानी जाती है तो वे गुरूवार से भौंरासा में अनशन पर बैठ जाएंगे। वर्मा मृतक के परिजनों से मिलने कुलाला पहुंचे और उन्हें आर्थिक सहायता भी दी

No comments:

Post a Comment