Saturday, February 12, 2011

भोपाल: कांग्रेस विधायक रत्नेश सालोमन का निधन

भोपाल।। मध्य प्रदेश के दमोह जिले से कांग्रेस विधायक रत्नेश सालोमन का शुक्रवार को हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया। सालोमन के निधन पर राजनीतिक दलों ने शोक जताया है। बताया गया है कि सालोमन का शुक्रवार को दिल्ली में एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। सालोमन दमोह के जबेरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। सालोमन छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के साले थे।

सालोमन के निधन पर कांग्रेस के प्रवक्ता के. के. मिश्रा ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने एक कर्मठ कार्यकर्ता खो दिया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा ने भी सालोमन के निधन पर शोक जताया है।

No comments:

Post a Comment