Monday, January 17, 2011

भोपाल. रिटायर्ड कमिश्नर की कुल्हाड़ी से हत्या

भोपाल. रिटायर्ड एक्साइज कमिश्नर बीपी सक्सेना की हत्या से शाहपुरा इलाके में हड़कंप मच गया है। उनके सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया है। पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
 
टीवी की तेज आवाज से चला पता: बताया जा रहा है कि बी-155 में रहने वाले श्री सक्सेना के पड़ोसी जब सुबह उठे तो उन्हें मकान से टीवी की तेज आवाज सुनाई दी। उन्होंने जब घर की तरफ देखा तो दरवाजा भी खुला हुआ था। इस दौरान जैसे ही पड़ोसी अंदर घुसे उनके होश उड़ गए। श्री सक्सेना की लाश खून से लथपथ फर्श पर पड़ी थी।
 
जांच जारी: सीएसपी राकेश सिंह भदौरिया के मुताबिक कोई लुटेरा लूट के इरादे से श्री सक्सेना के घर घुसा था, लेकिन सफल नहीं हो सका। इस बीच उसीने श्री सक्सेना की हत्या कर दी। हत्यारे की तलाश जारी है और लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

No comments:

Post a Comment