इंदौर. रेलवे पुलिस ने एक युवक को दस लाख रुपयों के साथ पकड़ा है। पूछताछ में वह रुपए अपने सेठ के बता रहा है।
वहीं, पुलिस ने सेठ से बात की तो उसने थाने आने से ही इंकार कर दिया। पुलिस को रुपए हवाला के होने की आशंका है।
बचकर भागने लगा :
जीआरपी टीआई पीएस संधू के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी किशोर पिता श्यामलाल सतवानी (35) निवासी माणिकबाग रोड है। गुरुवार रात आरक्षक सुरेश हातेकर, टीकम, गोकुल, कौशल व नरेंद्र रेलवे प्लेटफार्म नं. 5 पर चेकिंग कर रहे थे। तभी किशोर एक बड़ा-सा बैग लेकर वहां से निकला। पुलिस को देख वह घबरा गया और भागने लगा। इस पर सिपाहियों ने उसे पकड़कर बैग की तलाशी ली तो उनके होश उड़ गए। उसमें 1000 और 500 के नोटों की गड्डियां भरी थी। इस पर किशोर को हिरासत में लेकर थाने लाया गया।
कोर्ट में पेश :
जांच में बैग में 1000 के नोटों की दो और 500 के नोटों की 16 गड्डियां निकलीं जो कुल दस लाख रुपए थे। किशोर ने बताया रुपए उसके मालिक के थे, जिन्हें वह ट्रेन में देने जा रहा था। पुलिस ने उसके मालिक शंकर वात्छानी से फोन पर बात कर थाने आने का कहा। आज दोपहर तक न तो वो थाने आया और ना ही पुलिस से बात की। पुलिस ने रुपए हवाले के होने की आशंका में जब्त कर किशोर को शाम 4 बजे कोर्ट में पेश कर दिया है।

No comments:
Post a Comment