Friday, January 21, 2011

भोपाल: सिविल जज की हादसे में मौत

भोपाल. रायसेन के गैरतगंज में गुरुवार रात हुए एक सड़क हादसे में भोपाल जिला अदालत में पदस्थ मजिस्ट्रेट केके शुक्ला (40),उनके पुत्र एकाग्र (6) व कार ड्रायवर की मौत हो गई।
मजिस्ट्रेट की पत्नी व बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की विधि विभाग एचओडी मोना पुरोहित शुक्ला सहित परिवार के अन्य सदस्य भी गंभीर रूप से जख्मी हैं। मजिस्ट्रेट टीकमगढ़ से एक पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी गैरतगंज के पास उनकी कार एक ट्राले से जा भिड़ी।

जानकारी के मुताबिक श्री शुक्ला बुधवार को टीकमगढ़ गए थे। गुरूवार को वह इनोवा कार से परिवार सहित लौट रहे थे। गैरतगंज के पास उनकी कार की सामने से आ रहे एक ट्राले से भिड़ गई।

हादसा इतना भयावह था कि ट्राला सामने एक मकान में घुसकर पलट गया और कार बुरी तरह पिचक गई। कार में सवार शुक्ला, उनके बेटे व ड्रायवर की मौके पर ही मौत हो गई। कार में फंसी उनकी पत्नी मोना पुरोहित शुक्ला, बडा बेटा अमन (11), छोटा भाई विनोद शुक्ला को गंभीर हालत में ग्रामीणों ने कार से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलने पर अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

चक्काजाम,डाक्टर से झूमाझटकी 

हादसे से आक्रोशित लोगों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। उधर घायलों को जब गैरतगंज अस्पताल पहुंचाया गया तो वहां सही इलाज न मिलने पर फिर लोग भड़क गए। यहां लोगों ने डॉक्टर के साथ झूमाझटकी भी की।

No comments:

Post a Comment