Friday, March 18, 2011

भोपाल: बृजेश माथुर के विरूद्ध चालान पेश

भोपाल: लोकायुक्त पुलिस ने राजीव गांधी स्मृति चिकित्सालय सिरोंज के लेखापाल बृजेश माथुर के विरूद्ध चालान पेश किया है।


विशेष पुलिस स्थापना संभागीय लोक आयुक्त कार्यालय भोपाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार चार सितम्बर .2010 को आवेदक श्री संजय मथाई पिता स्व.  पी.सी. मथाई, उम्र 40 वर्ष निवासी राजीव गांधी स्मृति चिकित्सालय, सिरोंज परिसर नंबर-एच-6, सिरोंज, जिला विदिशा ने पुलिस अधीक्षक विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त भोपाल के नाम से एक लिखित आवेदन पत्र इस आशय का प्रस्तुत किया कि उसकी पत्नी श्रीमती जाजी मेथ्यु, स्टाफ नर्स, सिरोंज को शासन द्वारा स्वीकृति वेतन वृद्धियों के एरियर्स निकालने के लिए लेखापाल बृजेश माथुर द्वारा दो हजार रूपये की रिश्वत मांगी जा रही है।


शिकायत के सत्यापन उपरांत ट्रेप का आयोजन कर आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया था। प्रकरण की विवेचना पूर्ण होने पर आरोपी के विरूद्ध धारा 7, 13(1)डी, 13(2) पी.सी. एक्ट 1988 के अंतर्गत अभियोग पत्र विशेष न्यायालय विदिशा से प्रस्तुत किया गया है। न्यायालय द्वारा आरोपी को 50 हजार रूपये की जमानत/मुचलके पर रिहा किया गया

No comments:

Post a Comment