जबलपुर। लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री के घर मारे गये छापे की कार्यवाही के दौरान लोकायुक्त पुलिस जबलपुर द्वारा ईई के भोपाल स्थित यूनाइटेड बैंक ऑफ इडिया की शाखा पहुंचकर चौथा लॉकर खोला गया तो उसमें नोट व सोने के बिस्कुटों का ढेर लगा था। लोकायुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए लॉकर में रखे डेढ़ किलो वजनी 103 सोने के बिस्कुट व चार लाख रुपये नकदी बरामद किये हैं।
एक सप्ताह से लोकायुक्त पुलिस इस कार्यवाही में जुटी है और अब तक 11 किलो सोना व दो करोड़ से अधिक की सम्पत्ति बरामद हुई है और कुल बरामदगी पांच करोड़ से ऊपर पहुंच गयी है। लोकायुक्त एसपी मनीष कपूरिया के निर्देशन में की जा रही छापे की कार्यवाही के दौरान मिले दस्तावेजों को अब खंगाला जाएगा।
सूत्रों के अनुसार लोकायुक्त टीम द्वारा नरसिंहपुर में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री अशोक जैन के सरकारी आवास एवं दफ्तर पर छापा मारा गया था, कार्यवाही के दौरान लोकायुक्त टीम को वहां पर साढ़े 6 लाख की नकदी व सोने के जेवरों के अलावा बैंकों की पासबुक, कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज व बैंक लॉकरों का पता चला था। उसके बाद लोकायुक्त पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर पहले एई की पत्नी मीना जैन के सागर के बैंकों के लॉकरों को खोला गया था और तीन लॉकरों से करीब साढ़े नौ किलो सोना व 1.95 करोड़ की सम्पत्ति बरामद की गई थी।
कार्यवाही के दौरान लोकायुक्त पुलिस द्वारा भोपाल टीटी नगर स्थित यूनाइटेड बैंक की शाखा में इंजीनियर अशोक जैन के नाम के लॉकर को खोला गया तो उसमें चमचमाते सोने के बिस्कुट कुल वजनी डेढ़ किलो व नकदी 3 लाख 95 हजार रुपये मिले।
लॉकर में एक मकान की रजिस्ट्री के कागजात मिलना बताया जा रहा है, जो कि अशोक जैन के ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के नाम होना बताया जा रहा है। लोकायुक्त जबलपुर टीम द्वारा की गयी छापे की कार्यवाही के दौरान डीएसपी धुर्वे, निरीक्षक मधुरेश पचौरी व राजवर्धन माहेश्वरी आदि मौजूद थे।
दस्तावेजों की जांच होगी
लोकायुक्त सूत्रो के अनुसार इंजीनियर अशोक जैन के निवास, कार्यालय व लॉकरों से कुछ दस्तावेज मिले थे। नकदी वे सोना बरामद होने के बाद अब दस्तावेजों की जांच शुरू की जाएगी। दस्तावेजों में भी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की संभावना बतायी जा रही है।

No comments:
Post a Comment