भोपाल. (09 -01 -2011) । प्रदेश के नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने वर्चस्व बनाया है। आठ में से छह निकायों का अध्यक्ष पद भाजपा की झोली में गया है। इनमें तीन नगर पालिका और तीन नगर पंचायत अध्यक्ष पद हैं। कांग्र्रेस को केवल एक नगर पंचायत में जीत मिली, जबकि एक नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार को कामयाबी मिली।
सीहोर में 40 साल बाद कमल
कांग्र्रेस को सबसे बड़ा झटका सीहोर में लगा। 40 साल से अधिक समय से कांग्र्रेस के कब्जे में रही सीहोर नगर पालिका परिषद पर भाजपा ने जीत का डंका बजाया है। सीहोर नगर पालिका परिषद में भाजपा के नरेश मेवाड़ा ने 9 हजार 650 मतों से चुनाव जीता।
शाजापुर नगर पालिका में भाजपा के प्रदीप चंद्रवंशी ने 6 हजार 316 मतों से जीत दर्ज की। मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा की कुसुम गुप्ता 3 हजार 438 मतों से विजयी रहीं। नगर पंचायत ओरछा में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार भाजपा के प्रमोद तिवारी ने 577 मतों से चुनाव जीत लिया है।
हरपालपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर भाजपा के अभिषेक राय 2 हजार 318 मतों से विजयी रहे। शाहगंज नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर भाजपा की चंद्रकला मेहरा ने 1091 मतों से चुनाव जीता। भेड़ाघाट नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के दिलीप राय और मझौली नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार रूपा वर्मा विजयी रहे।
फैक्ट फाइल
निकाय कुल भाजपा कांग्रेस निर्दलीय
शाजापुर 29 25 3 1
सीहोर 35 18 12 5
मंदसौर 40 19 18 3
ओरछा 15 6 - -
भेड़ाघाट 15 6 6 3
शाहगंज 15 13 - -
अध्यक्ष पद के नतीजे
निकाय विजेता
नपाप सीहोर नरेश मेवाड़ा (भाजपा)
नपाप शाजापुर प्रदीप चंद्रवंशी(भाजपा)
नपाप, मंदसौर कुसुम गुप्ता (भाजपा)
नपं ओरछा, टीकमगढ़ प्रमोद तिवारी (भाजपा)
नपं शाहगंज, सीहोर चंद्रकला मेहरा (भाजपा)
नपं हरपालपुर अभिषेक राय (भाजपा)
नपं भेड़ाघाट,जबलपुर दिलीप राय (कांग्रेस)
नपं मझौली, सीधी रूपा वर्मा (निर्दलीय)
वार्ड विजयी प्रत्याशी
नपाप गुना (वार्ड 32) गीता बाई (भाजपा)
नपं जैतवार (वार्ड 14) इंद्रपालसिंह(भाजपा)
नपं मक्सी (वार्ड 5) कुसुम (कांग्रेस)
No comments:
Post a Comment