Sunday, January 16, 2011

भोपाल: इंदौर में फसलों के मुआवजे का वितरण कल से

भोपाल। इंदौर जिले में शीत लहर से हुई फसलों की क्षति का सर्वेक्षण सोमवार तक पूरा कर किसानों को राहत वितरण का कार्य मंगलवार से शुरू होगा।
जिले में लगभग 20 करोड़ रुपये वितरित किये जाने का अनुमान है। इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जा रहा है।

राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों को बिना लायसेंस के साहूकारी करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं। शिकायत प्राप्त होने पर अधिकारी तत्काल कार्यवाही करेंगे। इसी तरह नकली कीटनाशक तथा नकली खाद बेचने के प्रकरणों को अत्यंत गंभीरता से लिये जाने के निर्देश दिये गये हैं। शिकायत प्राप्त होते ही त्वरित कार्रवाई की जाएगी। खाद्य अपमिश्रण, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, खनिज उत्खनन के प्रकरणों पर भी विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment