Monday, January 17, 2011

इंदौर: शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

इंदौर। लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने सोमवार को धार में पदस्थ खंड शिक्षा अधिकारी को तीन हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से कुछ दस्तावेज भी जब्त किए हैं। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पकड़े गए शिक्षा अधिकारी का नाम गणेशलाल पुरोहित है, जो खंड शिक्षा अधिकारी, आदिम जाति विकास उमरबन जिला धार में पदस्थ है। उक्त कार्रवाई त्रिलोकचंद्र कनेल, सहायक अध्यापक, शासकीय बालक आश्रम दामड़ जिला धार की शिकायत पर की गई।

No comments:

Post a Comment