Friday, March 11, 2011

भोपाल: राजस्व आयुक्त कार्यालय में उपायुक्त का नया पद

भोपाल: प्रमुख राजस्व आयुक्त कार्यालय, भोपाल में उपायुक्त के नवनिर्मित पद पर पदस्थापना की गई है। आज जारी आदेश के अनुसार इस पद पर संयुक्त कलेक्टर मनोज सरियाम को पदस्थ किया गया है।
राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री सरियाम वर्तमान में महिला एवं बाल विकास विभाग में पदस्थ हैं। उनकी सेवाएं राजस्व विभाग को सौंपी गईं हैं। ज्ञातव्य है कि प्रदेश में राजस्व का पृथक विभागाध्यक्ष कार्यालय प्रारंभ करने की पहल हुई है।

No comments:

Post a Comment