Thursday, February 24, 2011

भोपाल: 65843 करोड़ का बजट पेश, हंगामे के बाद विधानसभा स्थगित

भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा में आज वित्तमंत्री राघवजी ने विपक्ष की टोका टाकी के बीच साल 2011 12 का बजट पेश कर दिया है। वित्तमंत्री राघव जी ने 65843 करोड़ का बजट पेश किया है जिसमें २क्क् करोड़ का टैक्स कर लगाए जाने की घोषणा की है। बजट में 83000 करोड़ आय का प्रावधान किया गया है। वित्त मंत्री राघव जी ने अपने बजट भाषण में कहा कि सरकार बजट राशि का आधा हिस्सा गरीबों पर खर्च करेगी। वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट पर विपक्ष ने विरोध स्वरूप हंगामा भी किया जिसके बाद विधानसभा को शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

किसको क्या मिला

भोपाल : सड़कों को और बेहतर बनाने के लिए ३क् करोड़, खुलेगी जैविक अनुसंधान प्रयोगशाला,

इंदौर : होटल प्रबंधन संस्थान खुलेगा

जबलपुर : खुलेगी मेडिकल यूनिर्वसिटी

क्या सस्ता - क्या महंगा

सस्ता :

१. चाय की पत्ती, खाद्य तेल , चम्मच सस्ता हुआ२. स्टांप ड्यूटी सस्ती हुई 7.5 की जगह 5.5 फीसद शुल्क लगेगा, मुखतारनामा महंगा हुआ३. कचरे से ईधन बनाना महंगा हुआ

क्या महंगा

१. पॉवर ऑफ अटॉनी की दर बढ़ी, 100 रूपए की जगह देने होंगे 1000 रूपए देने होंगे

२. हथियारों के लाइसेंस बनवाना महंगा हुआ

हेल्थ : स्वास्थ्य सेवा के लिए 2639 करोड़ का प्रावधान

खेल : खेलों के लिए101 करोड़ का प्रावधान

कृषि : कृषि के लिए 5075 करोड़

शिक्षा : शिक्षा के लिए 10 हजार 43 करोड़ का प्रावधान किया गया है

उद्योग : अनुदान में 59 फीसदी की बढ़ोत्तरी

आम आदमी को : वित्त मंत्री का दावा बजट की आधी राशि गरीबों पर खर्च की जाएगी

कानून व्यवस्था : 2742 करोड़ का प्रावधान

No comments:

Post a Comment