भोपाल: अगले वित्त वर्ष से प्रदेश के सभी किसानों को सहकारी ऋण एक प्रतिशत की ब्याज दर पर उपलब्ध करवाने की घोषणा कर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आज देश में एक नया इतिहास रच दिया। मुख्यमंत्री ने अपने इस निर्णय से खेती को फायदे का धंधा बनाने की अपनी प्राथमिकता की पूर्ति की दिशा में एक लम्बी छलांग लगायी। उन्होंने न केवल प्रदेश को किसानों के हित में एक प्रतिशत की दर से ऋण देने वाला देश का पहला प्रदेश बनाया बल्कि किसान हितैषी घोषणाओं की झड़ी लगाकर मकर संक्रांति के पावन पर्व को किसान क्रांति पर्व में बदल दिया। मुख्यमंत्री आज शाम मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेश में तेज शीत लहर और पाले से प्रभावित किसानों के हित में तत्परता से कार्य करने पर आभार ज्ञापित करने आये हजारों किसानों को सम्बोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने किसानों के बीच पाले से प्रभावित किसानों सहित सभी किसानों के हित में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।
No comments:
Post a Comment