Friday, January 28, 2011

भोपाल: किसानों के शून्य बैलेंस पर खाते खोल राहत राशि का वितरण करें

भोपाल:  राज्य सरकार ने किसानों को राहत राशि मिलना सुनिश्चित करने के लिए किसानों के शून्य बैलेंस पर खाते खोलने के निर्देश दिए हैं।
इस आशय के आदेश आज सभी जिला कलेक्टरों को भेजे दिए गए हैं।

राज्य शासन द्वारा पाला प्रभावित क्षेत्रों में उन किसानों को जिनकी फसलें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, राहत राशि का वितरण किया जा रहा है। यह वितरण सहकारी बैंकों, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के माध्यम से दिया जा रहा है। शासन के ध्यान में यह बात आने पर कि कई किसान प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं के सदस्य नहीं हैं। इसे मद्देनजर रखते हुए सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों को भेजे गए निर्देशों में कहा है कि जो किसान प्राथमिक सहकारी समिति के सदस्य नहीं हैं उनके नो फ्रिल सेविंग डिपाजिट खाते शून्य बैलेंस पर खोले जाएं और उन्हें राहत राशि का वितरण किया जाय।

आयुक्त सहकारिता ने जारी निर्देशों में एक अभियान चलाकर किसानों को कृषक सहकारी समितियों का सदस्य बनाने को कहा है ताकि 3 प्रतिशत ब्याज दर पर दिए जाने वाले अल्प कालीन कृषि ऋण का लाभ ज्यादा से ज्यादा कृषकों को प्राप्त हो सके।

No comments:

Post a Comment