भोपाल। अंततः उच्च शिक्षा विभाग ने दागी कॉलेजों के नाम उजागर कर दिए हैं। प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के अंतर्गत 82 ऐसे कॉलेजों के नाम उजागर किए गए, जिनका फर्जी रूप से संचालन होकर विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड किया जाता रहा है। इनमें 17 कॉलेज ऐसे हैं, जिन पर थानों में एफआईआर दर्ज हो चुकी है तथा नौ कॉलेज बंद हैं। दरअसल, विभाग ने कॉलेजों की जांच-पडताल की थी। लेकिन, कौन से कॉलेज अवैधानिक हैं, उनके नाम कुछ अफसरों द्वारा छिपाएं जा रहे थे।
इसमें विद्यार्थियों की पीडा को उठाया गया था कि आखिर क्यों विभाग दागी कॉलेजों की सूची उजागर नहीं कर रहा है। अगले ही दिन शुक्रवार को उच्च शिक्षा विभाग ने अवैधानिक रूप से संचालित हो रहे 82 कॉलेजों की सूची जारी की है। इसे बाकायदा विभाग की बेबसाइट पर भी डाला गया है। विभाग ने अब वह पत्र वेबसाइट पर डाला है जिसे 10 जनवरी को प्रदेश के सभी कलेक्टरों एवं पुलिस अधीक्षकों को इस संबंध में लिखा गया था। इसमें स्पष्ट किया गया था कि अवैधानिक रूप से संचालित कॉलेजों पर कार्रवाई की जाए। अब सवाल ये है जब प्रमुख सचिव प्रभांशु कमल ने आदेश दिया था तो उच्च शिक्षा में किस अफसर ने यह नाम छिपाये रखे थे।
No comments:
Post a Comment