Tuesday, January 4, 2011

कांग्रेसी नेता सहित 5 पत्रकारों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

खंडवा। (05 जनवरी2011 ) - सोमवार देर शाम को थाना सिटी कोतवाली में शहर कांग्रेस के महामंत्री सुनील सकरगाये, पत्रकार देवेन्द्र जायसवाल, समीर खान, मनोज भावसार , चेतनराव पटेल, नन्दकिशोर मंडलोई व एक अन्य व्यक्ति अकिल खान के खिलाफ सामाजिक संगठन (एनजीओ) में फर्जीवाडा करने पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है.

थाना प्रभारी उदयभान तिवारी ने बताया कि सेवा सोश्यल सोसायटी कि संस्थापक अध्यक्ष मीना सोनी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बिना संज्ञान के संगठन के अन्य सदस्यों ने कूटनीति से समानान्तर संचालक समिति का गठन कर 16 लाख रुपये का फर्जीवाडा किया है. इसका खुलासा तब हुआ जब मीना सोनी को फर्म एवं सोसायटी पंजीयक, इंदौर कि और से उन्हें संस्था से बहार किये जाने की सुचना व अपने पक्ष से करायाली को अवगत कराने का पत्र मिला.

बाद में मीना सोनी ने संचालन समिति के निर्माण पर अन्य हटाये गए साथियों सहित आपत्ति दर्ज कराई और सुचना के अधिकार में संस्था के पंजीयन 2004 से लेकर 2010 तक पंजीयक कार्यालय को प्रस्तुत किये गए दस्तावेज निकले. जिसके आधार पर मीना सोनी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. श्री तिवारी ने कहा कि अभी मामले की और तप्तीश की जा रही है.

No comments:

Post a Comment