Wednesday, January 5, 2011
शासन हारा शीत लहर से, मिडिल तक की कक्षाओं की 16 तक छुट्टी
भोपाल(05जनवरी2011)- प्रदेश में चल रही कड़ाके ठण्ड के कारण कल शासन ने मिडिल स्चूलों तक की कक्षाओं में 11 दिन का अवकाश घोषित किया है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर राज्य शासन ने मध्यप्रदेश में चल रही शीतलहर को देखते हुए स्कूलों की पहली से आठवीं तक की कक्षाओं में आगामी 16 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है। अवकाश गुरुवार 6 जनवरी से रहेगा। शासन द्वारा आज इस संबंध में आयुक्त राज्य शिक्षा केन्द्र, आयुक्त लोक शिक्षण, समस्त संभागायुक्त एवं कलेक्टर को निर्देश जारी किये गये हैं। उक्त आदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पूर्व में पांच जनवरी को जारी आदेश में संशोधन करते हुए दिये गये हैं। फैसलों और मौसम के मिजाज को लेकर स्कूलों में अवकाश रखने का ये नया पेटर्न शुरू हुआ है. जससे पदाई को नुक्सान होना स्वाभाविक है. परीक्षाएं सर पर है और कोर्से भी अधूरा है. इसकी भरपाई होना मुश्किल है.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment