Monday, January 24, 2011

खंडवा : ट्रेन में हलुआ खाना महंगा पडा डॉक्टर को - कर्नाटक एक्सप्रेस में लुट लिया बेहोश कर.

खंडवा: आज कर्नाटक एक्सप्रेस में सफ़र कर रहे एक डाक्टर को जहर खुरानी कर चलती ट्रेन में लुट लिया. बताया जाता है कि आगरा के पास यात्रा के दौरान डॉक्टर दीपक कामथ को किसी ने हलुआ खिलाया था तभी उन्हें बेहोशी छा गई, होश आने पर उन्होंने खंडवा रेलवे स्टेशन पर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. ट्रेन में डॉक्टर का लेपटॉप, गले में पहनी सोने की चैन, 2 मोबाइल, अटैची और नगद 12 हजार रूपये पर चोरों ने हाथ साफ़ कर दिया.
डॉक्टर कामथ अमेरिका से देल्ली लौटे थे और कर्नाटक एक्सप्रेस (अप 52628) से अपने घर बेंगुलुरु जा रहे थे. गनीमत था कि लुटेरों ने उनका एटीएम कार्ड बक्श दिया था, जिससे उन्होंने खंडवा से रुपये निकालकर आज शाम 5 बजे खंडवा से अपने घर के लिए दोबारा यात्रा शुरू की.  थाना जीआरपी पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है.

डॉक्टर कामथ का कहना था कि वेटिंग रूम से ही 3 -4 लडके जो पहनावे और कॉलेज बेग से स्टुडेंट लग रहे थे. वे दिल्ली से ही मेरे साथ ट्रेन में छाडे थे रस्ते में मैंने उनके साथ भोजन शेयर किया. उन्होंने  मुझे हलुआ खिलाया फिर मैं बेहोश हो गया मेरा सारा सामान लुटा जा चुका था. खंडवा में उतर कर मैंने रिपोर्ट दर्ज कराई.


रेलवे पुलिस ने बयाता कि ट्रेन में इसप्रकार के पढ़े-लिखे लोग भी शिकार हो रहे है आश्चर्य कि बात है. वास्तव में अनजान लोगो से ट्रेन में कुछ भी नहीं खाना चाहिए. घटना आगरा थाना क्षेत्र कि होने से केस वहां ट्रान्सफर किया जायेगा.

No comments:

Post a Comment